{"_id":"5d1a66f68ebc3e3c683e86ff","slug":"156201135914-karnal-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए थाना प्रभारी को विजिलेंस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट के मामले में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए थाना प्रभारी को विजिलेंस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग (करनाल)। विजिलेंस की टीम ने निसिंग थाना में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए थाना प्रभारी सुभाष को रंगे हाथों पकड़ लिया है। थाना प्रभारी निसिंग ने झगड़े के मामले में 25 हजार रुपये मांगे थे, जिसमें दस हजार रुपये शिकायतकर्ता बांसा गांव निवासी बलवान दे चुका था। विजिलेंस थाना के डीएसपी राज सिंह ने थाना प्रभारी सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बांसा गांव निवासी बलवान ने बताया कि बीते दिनों उसका गांव के लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद पुलिस मुझे थाना ले आई जहां पर मुझे टॉर्चर किया व मेरे साथ मारपीट भी की। थाना प्रभारी ने उससे 25 हजार रुपये मांगे। जिसमें उसने थाना प्रभारी को उसी रात 10 हजार रुपये दे दिए तब जाकर उसे छोड़ा गया। फिर गांव में पंचायती तौर पर दोनों पक्षों का समझौता हो गया। थाना प्रभारी सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों ने मुझे फोन पर कहा कि पांच हजार रुपये जल्द ही थाना पहुंच नहीं तो तेरे खिलाफ मामला दर्ज कर देंगे। इसके बाद उसने विजिलेंस थाना में जाकर डीएसपी को पूरे मामले के बारे में बताया। फिर उन्होंने एक टीम का गठन किया। जब वह थाना निसिंग में जाकर थाना प्रभारी सुभाष को पांच हजार रुपये देने लगा तो विजिलेंस डीएसपी राज सिंह ने टीम के साथ छापा मारा और रंगे हाथों थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया अन्य दो पुलिस कर्मचारी मौके से फरार हो गए। बता दें आरोपी सुभाष फरवरी 2019 में निसिंग थाना में थाना प्रभारी के पद पर तैनात किया गया था।
बांसा गांव निवासी बलवान द्वारा शिकायत मिलते ही एक टीम का गठन कर दिया गया था। थाना निसिंग में जब बलवान से रिश्वत के पांच हजार रुपये थाना प्रभारी सुभाष लेने लगा तो उसे रंगे हाथा पकड़ लिया गया और पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-राज सिंह, डीएसपी विजिलेंस थाना, करनाल।