{"_id":"5d0d2bfd8ebc3e079f1b3cd3","slug":"15611443014-karnal-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल की राख में झुलसा बच्चा, हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शुगर मिल की राख में झुलसा बच्चा, हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध (करनाल)। कस्बे के गांव फफड़ाना में स्थित शुगर मिल की राख से होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला वीरवार देर शाम का है, जब एक 10 वर्षीय बच्चा शुगर मिल से निकलने वाली राख में गिरकर झुलस गया।
आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुगर मिल के जीएम व असंध एसडीएम अनुराग ढालिया ने तहसीलदार नवदीप कौर बरार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है, जो मामले की जांच करेगी। शुक्रवार को टीम ने घटना स्थल का दौरा कर ग्रामीणों से बात की।
फफड़ाना निवासी अजय ने बताया कि उसका 10 वर्षीय भतीजा नितिन वीरवार देर सायं भैंसों को रजवाहे में पानी पिलाकर घर लौट रहा था, लेकिन रजवाहे के बाहर शुगर मिल द्वारा डाली गई राख में नितिन की दोनों टांगे धंस गई। ग्रामीणों ने नितिन को बाहर निकाला। लेकिन तब तक नितिन राख की चपेट में आकर झुलस चुका था। नितिन को असंध के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां नितिन उपचाराधीन है। बता दें कि उससे पहले भी लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीण इस राख का शिकार हो चुके हैं। इस संबंध में पुलिस ने शुगर मिल के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बावजूद इसके शुगर मिल द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
बोले एसडीएम, राख से नहीं बिटोड़े से जला बच्चा
शुगर मिल के जीएम और असंध एसडीएम अनुराग ढालिया ने बताया कि बच्चा शुगर मिल द्वारा बाहर डाली गई राख से नहीं, बल्कि वहीं पास में ही जले एक भिटोड़े की आग में झुलसा है। शुगर मिल का नाम गलत लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी हमने तहसीलदार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।