{"_id":"5cfeae47bdec2207237e44dd","slug":"15601946226-karnal-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर के एसआई के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर के एसआई के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। इंद्री रोड पर अल सुबह अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे एसआई के इकलौते 27 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसके दो दोस्त घायल हो गए। यह हादसा इंद्री रोड पर सलारू गांव के समीप सुबह करीब पांच बजे हुआ। सूचना मिलने पर रंबा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और घायल दो युवकों को अस्पताल में दाखिल कराया। एसआई सुखदेव यमुनानगर सीआईए-2 में तैनात हैं और वह जगाधरी पुलिस लाइन में रहते हैं।
कार ने मारी साइड तो मिट्टी के ढेर पर चढ़कर खेत में पलटी कार
रंबा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि यमुनानगर में तैनात एसआई सुखदेव का बेटा हरप्रीत अपने दोस्त अमित व एक अन्य दोस्त के साथ कार में सवार होकर गुरुग्राम जा रहे थे। सुबह 5 बजे जब वह सलारू गांव से थोड़ा आगे निकले तो एक इनोवा चालक ने उनकी कार को साइड मार दी। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई और पलटती हुई खेतों में जा गिरी। जिससे कार में सवार तीनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया तो वहां हरप्रीत ने दमतोड़ दिया। हरप्रीत गुरुग्राम में इंजीनियरिंग कर रहा था।
निर्माणाधीन इंद्री फोरलेन पर नहीं लगे हुए हैं डिवाइड
इंद्री सड़क को फोरलेन करने का कार्य चला हुआ है। तभी से लेकर अभी तक दर्जनों हादसे इस सड़क पर हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन फिर भी इस सड़क पर डिवाइडर नहीं लगाए गए। सड़क के बीच में गहरी खाई खुदी हुई है वहीं सड़क पर मिट्टी के ढेर भी लगे हुए हैं। विभाग की लापरवाही के कारण भी हादसे हो रहे हैं।