फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लेबनान में नर्सरी के स्थान पर पशु काटने का दिया काम

लेबनान में नर्सरी के स्थान पर पशु काटने का दिया काम

Sun, 19 May 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
लेबनान में नर्सरी के स्थान पर पशु काटने का दिया काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। गांव अमुपूर स्थित डेरा अमृतसरिया निवासी एक युवक को लेबनान तो भेजा, लेकिन काम बताया तो था कुछ और पर करवाया कुछ और। इसको लेकर एक मामला सामने आया है। युवक के पिता काला राम ने कुछ ऐजेंटों पर विदेश में काम दिलवाने के नाम पर 4 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक के पिता काला राम ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि मेरे बेटे प्रवीन को 3 लाख 15 हजार रुपये लेकर तीन कबूतरबाजों ने 20 दिसंबर 2016 को लेबनान नामक देश भेजा था। ऐजेंटों ने कहा कि 90 हजार रुपये विदेश पहुंचने के बाद दे देना। विदेश भेजने से पहले प्रवीन को कहा गया था कि वहां पर उसे पेड़ पौधों की नर्सरी में काम दिलवाया जाएगा, जब प्रवीन विदेश पहुंचा तो वहां उसने कुछ और ही पाया। प्रवीन ने घर फोन करके बताया कि यहां तो जानवर काटने के अहाते में काम दिलवाया गया है। इतना कह कर उसने वापिस आने की बात कही। उसके बाद हमने इस बारे में ऐजेंटों से बात की तो वह बोले की अगर अपने बेटे को वापिस बुलाना है तो पिछले बचे 90 हजार रुपये का चैक और 15 हजार रुपये वापसी बुलाने के नाम पर ले लिए। उसके बाद बीते दिनों पंचायती तौर पर कई बार बातचीत की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। पीड़ित और परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी सुभाष ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed