फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हैदराबाद, यूपी, दिल्ली व करनाल रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से चेन झपटने वाले दो आरोपी काबू

हैदराबाद, यूपी, दिल्ली व करनाल रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से चेन झपटने वाले दो आरोपी काबू

Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद, यूपी, दिल्ली व करनाल रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से चेन झपटने वाले दो आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हैदराबाद, यूपी, दिल्ली व करनाल रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने वाले बावरिया गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जो रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की खिड़की पर बैठी महिलाओं को निशाना बनाते थे। जब ट्रेन चलने लगती थी तो वे महिला के गले से सोने की चेन झपटकर दूसरी ट्रेन की दूसरी बोगी में चढ़कर अगले स्टेशन पर उतर जाते थे। दो आरोपियों से 31 वारदात का खुलासा हुआ हैं, जिनमें से चार वारदात करनाल की शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों से करनाल में हुई वारदात की रिकवरी करनी है। यह जानकारी सिविल लाइन थाना में डीएसपी घरौंडा वीरेंद्र सिंह ने प्रेसवर्ता के दौरान दी।

मेरठ रोड पर वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना
डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया निर्देश पर 11 जून को पुलिस की एंटी स्नेचिंग टीम इंचार्ज एएसआई प्रवीन कुमार अपनी टीम के साथ मेरठ रोड करनाल में गश्त कर रहा था, तो उन्हें सूचना कि दो लड़के नग्ला मेघा चौक के समीप किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एएसआई प्रवीन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों आरोपी रामबीर वासी अहमदगढ़ थाना झींझाना जिला शामली यूपी और सूरज वासी अहमदगढ़ थाना झींझाना जिला शामली यूपी को गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपियों से पूछताछ की तो अलग-अलग जिलों में 31 वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी रामबीर ने 2015 में झांसी से एक व्यक्ति का पर्स छीना था, जिस संबंध में वह पकड़ा गया और पांच महीने झांसी जेल में भी बंद रहा।
विज्ञापन


इन वारदात का हुआ खुलासा
उत्तर प्रदेश में आरोपियों ने साल 2012 में आरोपी रामबीर ने साथी मेजर के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर चार वारदात को अंजाम दिया, बरेली में एक, मुरादाबाद में एक, झांसी के रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास पांच सोने चेन झपटी की वारदात को खुलासा किया। हैदराबाद में 2012 में रामबीर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली में आरोपी रामबीर ने अपने साथी मेजर के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन आजादपुर मंडी, नई दिल्ली, सादरा और पुरानी दिल्ली से 9 चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं करनाल की वारदात
1. 4 जूून को सेक्टर-6 शिव मंदिर के पास नीरा गर्ग की मां रीटा गर्ग के गले से सोने की चेन झपट ले गए थे, सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज हैं।
2. 22 मई 2017 को न्यू मोतीनगर करनाल में एक महिला से गले से सोने की चेन झपटी थी, थाना शहर करनाल में मामला दर्ज हैं।
3. 11 अप्रैल पनौड़ी रोड घरौंडा में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटी थी, थाना घरौंडा में मामला दर्ज हैं।
4. 2017 में रेलवे स्टेशन करनाल पर एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed