फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कुख्यात गैंग का सदस्य बता भाजपा नेता से मांगी 25 लाख की चौथ

कुख्यात गैंग का सदस्य बता भाजपा नेता से मांगी 25 लाख की चौथ

Tue, 14 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात गैंग का सदस्य बता भाजपा नेता से मांगी 25 लाख की चौथ
कुख्यात गैंग का सदस्य बता भाजपा नेता से मांगी 25 लाख की चौथ
विज्ञापन

करनाल। भाजपा नेता से 25 लाख रुपये चौथ मांगने का मामला सामने आया है। खुद को एक कुख्यात गैंग का सदस्य बताकर बदमाश ने भाजपा नेता को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी है। नरसी विलेज निवासी अनिल मेहला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद है व बिल्डर्स का कारोबार करता है। एसपी को दी शिकायत में अनिल मेहला ने बताय कि 12 नवंबर को रात को अज्ञात नंबर से फोन आया और उससे 25 लाख रुपये की चौथ मांगी। अज्ञात व्यक्ति ने खुद एक गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि अगर पैसे का इंतजाम नहीं किया गया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। एसपी के आदेश पर थाना सदर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed