फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   महिलाओं के खाते से लोन के 19 लाख रुपए गायब, बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगाया आरोप...

महिलाओं के खाते से लोन के 19 लाख रुपए गायब, बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगाया आरोप...

Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के खाते से लोन के 19 लाख रुपए गायब, बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगाया आरोप...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं करीब 40 महिलाओं के बैंक खाते से करीब 19 लाख रुपये गायब हो गये। यह रुपये महिलाओं ने बैंक से लोन के रूप में लिए थे, लोन पास होने पर महिलाओं के मोबाइल में रुपये आने का मैसेज आया ही था कि फिर रुपये निकले का भी मैसेज आ गया।
ये सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूरी करने वाली हैं। महिलाएं एकत्रित होकर बैंक में पहुंचीं, लेकिन बैंक अधिकारी ने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया और महिलाएं बार-बार बैंक में चक्कर लगाती रहीं। अब महिलाओं ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दे दी है और बैंक अधिकारी और कर्मचारियों पर ही रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि वह अभी मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन

उत्तम नगर निवासी पीड़ित महिला नीलम ने बताया कि वह निशु ग्रुप से जुड़ी हुई है। उसने आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों ने उनके अंगूठे तो लगवा लिए लेकिन रुपये नहीं दिए। उसका करीब 50 हजार का लोन पास हुआ था। उसके मोबाइल पर मैसेज भी आया था लेकिन उसे पचास हजार रुपये नहीं मिले। वह करीब 8-10 दिन से बैंक के चक्कर लगा रही है। नीलम ने बताया कि करीब 40 महिलाओं से धोखाधड़ी हुई है। महिला तुलसी ने बताया कि उसने भी बैंक में लोन अप्लाई किया था। उसे भी मैसेज आया था कि खाते में पैसे आ गए हैं लेकिन उसे 50 हजार रुपये की रकम नहीं मिली। बाद में फिर मैसेज आया कि उसके खाते से पैसे निकल गए हैं। सुनयना ने भी लोन के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे भी पैसे नहीं मिले। राशि ग्रुप में काम करने वाली सुनीता ने भी एक लाख रुपये का लोन अप्लाई किया था लेकिन उसे भी बैंक अधिकारियों ने 20 हजार रुपये दिए और कहा कि बाकी की रकम बाद में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महिलाओं ने धोखाधड़ी की शिकायत की है कि उनके बैंक खाते में लोन के रुपये आए थे और किसी ने निकाल लिए हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी है। - बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed