फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   असंध से लापता हुए युवक का सफीदों में मिला शव, शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान

असंध से लापता हुए युवक का सफीदों में मिला शव, शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान

Sun, 02 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
असंध से लापता हुए युवक का सफीदों में मिला शव, शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। गांव सिंघाना मार्ग पर स्थित नहर के पुल के पास डिच ड्रेन के गंदे पानी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान गांव जामनी हाल मरदान खेड़ी (असंध) निवासी 21 वर्षीय प्रिंस उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। युवक पर तेजधार हथियारों से हमले का निशान मिला है। असंध थाना में प्रिंस के चाचा सुनील ने 30 नवंबर को उसके गुमशुदगी की सूचना दी थी। शनिवार को प्रिंस का शव मिलने के बाद सफीदों पुलिस ने शव को असंध पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा शव को कस्बे के नागरिक अस्पताल मेें लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने शव को रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। अब डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद असंध पुलिस इस मामले की जांच करेगी। असंध थाने के एसएचओ हरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके चाचा की शिकायत पर मृतक प्रिंस के मामा के बेटे गांव जयपुर निवासी नितेश, अमन और गोहाना निवासी मौसी के बेटे अंकित व अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर की रात करीब 12 बजे तक वह मरदान खेड़ी स्थित फैक्टरी में काम करवा रहा था। उस वक्त प्रिंस फैक्टरी के कार्यालय में सो रहा था। जब वह वहां से निकला तो प्रिंस और मिस्त्री वहां पर काम कर रहे थे। सुबह जब वह फैक्टरी में आया तो प्रिंस और कार गायब मिली। मिस्त्रियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि रात को उसके जाने के बाद एक युवक प्रिंस के पास आया था। उसे शक हुआ तो उसने फैक्टरी के आसपास देखा तो पाया कि फैक्टरी के पीछे प्रिंस का पर्स मिला और कुछ ही दूरी पर खून के निशान मिलने पर उसका शक यकीन में बदल गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले प्रिंस का उसके मामा निवासी सफीदों के गांव जयपुर के बेटे नितेश व अमन के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्हें पता चला कि ये लोग सुबह से ही फैक्टरी के बाहर रेकी लगा रहे थे। रात को प्रिंस को अकेला देखकर ये लोग प्रिंस को बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed