{"_id":"5cab9aa7bdec2214505466c5","slug":"121554750119-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के घर चोरी करने के चार आरोपी काबू, चार और वारदात का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज के घर चोरी करने के चार आरोपी काबू, चार और वारदात का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर-7 स्थित जज के घर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस की सीआईए-2 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह से पुलिस ने चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है और इन चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों ने अन्य चोरियों का भी खुलासा किया है। पुलिस की सीआईए-2 टीम के इंचार्ज दीपक ने बताया कि 26 मार्च को सेक्टर-7 स्थित जज के घर चोरी हो गई थी। इस मामले की जांच एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सीआईए-2 की टीम को सौंपा। मामले की जांच के लिए एएसआई सिंघराज की अध्यक्षता में एक टीम बनाई गई। इस टीम ने एफएसएल टीम की सहायता ली, लेकिन वहां से कोई सुराग नहीं लग पाया, सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी साफ नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने गुप्त सूत्र की सहायता ली और सात अप्रैल शाम को आरोपी रवि उर्फ श्यामा, अंकित, पुनित उर्फ पीत्ती और दीपक उर्फ दीप्पू सभी को बड़ी मार्केट के पास वाल्मीकि बस्ती मॉडल टाउन करनाल को दशहरा ग्राउंड के पास सेक्टर-16 करनाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक मोबाइल फोन, एक गीजर, एक प्रैस, एक यूपीएस, एक हेयर ड्रायर व दो बाइक जिससे उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
रेकी कर सरिया से तोड़ा ताला
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिन के समय बाइक पर सवार होकर सेक्टर-7 करनाल स्थित मकान नंबर-155 की रेकी की और फिर सरिया से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा आरोपियों ने करीब 35 दिन पहले मिलकर रात के समय महाराणा प्रताप चौक करनाल के पास से एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी। इसके अलावा दो महीने पहले जुंडला गेट स्थित एक ओर दुकान का शटर तोड़ा था। जिसमें इनवर्टर सहित अन्य सामान चोरी किया था। आरोपी दीपक उर्फ दिपू और पुनित उर्फ पिल्ली ने मिलकर जनवरी 2019 के शुरू में दिन के समय पुलिस लाईन करनाल से क्वार्टर नंबर-186 के अंदर से रुपये चोरी किए थे।