फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तरावड़ी में आढ़ती ने किए 4 करोड़ सरेंडर

तरावड़ी में आढ़ती ने किए 4 करोड़ सरेंडर

Mon, 15 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी में आढ़ती ने किए 4 करोड़ सरेंडर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी (करनाल)। आयकर विभाग की टीम ने तरावड़ी के आढ़ती ईश्वरदयाल बृज भूषण की दुकान पर की कार्रवाई को रात एक बजे तक अंजाम दिया। इसके बाद आढ़ती ने आयकर विभाग के सामने चार करोड़ रुपये सरेंडर किए। आढ़ती की सरेंडर करने के बाद आयकर विभाग ने कार्रवाई बंद कर दी। अब आढ़ती को आयकर विभाग को 3 करोड़ 20 लाख रुपये जुर्माने के रूप में देने होंगे। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद मंडी के दूसरे आढ़तियों ने अपनी कच्चे बही खातों को संभालना शुरू कर दिया है, ताकि इस तरह की परेशानी का सामना उन्हें न करना पड़े।

आयकर विभाग की टीम शनिवार दोपहर साढे़ बारह बजें तरावड़ी अनाज मंडी की दुकान नं. 20 ईश्वर दयाल बृज भूषण पर पहुंची और दुकान में पहुंचते ही दुकान में रखे सभी बही खाते अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी। कार्रवाई रात एक बजें तक चली। टीम का नेतृत्व आयकर विभाग की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. वंदना मोहित कर रही थी। उनके साथ कमिश्नर सोहन लाल गुप्ता, हरीश सेतिया, मीना अरोड़ा, सुशील कुमार व नरेद्र कुमार सहित टीम में कुल आठ सदस्य थे। जिन्होंने दुकान का रिकार्ड खंगाला और बारीकी से जांच के बाद कई ऐसी कमियों को पकड़ा जिससे साबित हो रहा था कि फर्म ने बड़े पैमाने पर आयकर छिपाया है। लगातार 12 घंटे से ऊपर चली कार्रवाई के बाद फर्म की ओर से आयकर अधिकारियों के सामने चार करोड़ रुपये की राशि सरेंडर की। विभाग की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. वंदना मोहित ने यह जानकारी दी और बताया कि फर्म द्वारा सरेंडर की गई राशि पर अस्सी प्रतिशत जुर्माना लगेगा। इस हिसाब से अब फर्म को 3 करोड़ 20 लाख रुपये आयकर विभाग के खाते में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed