{"_id":"5b27fe264f1c1bf36e8b8993","slug":"121529347622-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवाल के मेन गेट पर बीछे जाल में महिला का फंसा पांव, आधे घंटे बाद ग्रील काटकर निकाला पैर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लघु सचिवाल के मेन गेट पर बीछे जाल में महिला का फंसा पांव, आधे घंटे बाद ग्रील काटकर निकाला पैर
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। लघु सचिवालय के मेन गेट पर बिछे जाल में प्रदर्शन करने आई एक महिला का पांव फंस गया। इसे देखकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गई और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला का पांव निकालने के लिए लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन महिला का पांव नहीं निकला। इसके बाद पुलिस अधिकारी सरिया काटने वाली मशीन लेकर आए और उस जाल में लगी लोहे की ग्रिल काटी तब जाकर करीब आधे घंटे बाद महिला का पांव जाल से निकाला जा सका।
इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही। महिला के पांव में दर्द होने के कारण महिला को एंबुलेंस के द्वारा कल्पना चावला राजकीय मेडिकल में दाखिल कराया गया। बता दें लघु सचिवालय के सामने कई दिनों से शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का घरना चला हुआ है, जिसमें एजूसेट, चौकीदार, पार्ट टाइम मिड-डे मील कर्मचारी शामिल है। ये सभी कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के अंदर जाने लगे तो लघु सचिवालय के मेन गेट पर बिछे जाल मिड-डे मील वर्कर घरौंडा निवासी महिला उषा का जाल के अंदर पांव फंस गया। पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका पांव जाल से निकाला। इस घटना के बाद महिलाएं और अन्य व्यक्ति उसे जाल पर चलने से डरने लगे, कहीं उनका भी पांव उस जाल में न फंस जाए।
महिला की पांव फंसने की घटना के बाद डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने तुरंत पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय के मेन गेट पर पैदल चलने वाले व्यक्तियों के लिए अलग से रास्ता बनाया जाए, ताकि उसमें और किसी का पांव न फंसे।