फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मंगलौरा हत्याकांड मामला- चार हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस आज दोबारा करेगी कोर्ट में पेश

मंगलौरा हत्याकांड मामला- चार हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस आज दोबारा करेगी कोर्ट में पेश

Mon, 17 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
मंगलौरा हत्याकांड मामला- चार हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस आज दोबारा करेगी कोर्ट में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मेरठ रोड स्थित भाई-बहन मंदिर में दो पुजारियों सहित चार लोगों की हत्या व एक पुजारी को घायल करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश करेंगी। क्योंकि ये पांचों आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। अभी तक पुलिस आरोपियों से डंडे व डीएल आदि सामान ही बरामद कर पाई है। अभी इस गिरोह के चार सदस्य फरार चल रहे हैं, जिन्हें पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

बता दें कि यूपी के सहारनपुर जिला निवासी शाहरूख, आजाद, अरूण उर्फ रई, आजाद, सलमान 18 अगस्त की रात को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भाई बहन मंदिर में सो रहे तीन पुजारियों व दो सेवादारों पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें मौके पर ही एक सेवादार व एक पुजारी की मौत हो गई थी और एक पुजारी व एक सेवादार ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इन में एक पुजारी घायल हो गया था जिसकी अभी तबीयत ठीक है। इन पांचों आरोपियों को यूपी व हरियाणा बोर्ड से पुलिस ने 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और 12 सितंबर को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। आरोपियों से दो पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड बरामद कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में प्रयोग किए गए पांच डंडे भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed