{"_id":"5ae8c3fe4f1c1ba0098b77ac","slug":"11525203966-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के पीए व ओएसडी से बालीवुड स्टार सुनील शैट्टी के बाउंसरों की धक्कामुक्की और मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम के पीए व ओएसडी से बालीवुड स्टार सुनील शैट्टी के बाउंसरों की धक्कामुक्की और मारपीट
Updated Wed, 02 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पीए अभिमन्यू सिंह, ओएसडी अमरेंद्र सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा जब बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी से मिलने पहुंचे तो सुनील शेट्टी के बाउंसरों ने उन्हें टोक दिया। इस पर मामला धक्का-मुक्की के बाद मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद से कार्यक्रम में हंगामा हो गया और बाद में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। विवाद बढ़ता देख सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन बाउंसरों को हिरासत में ले लिया और देर रात उनको छोड़ दिया। इस बारे में पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई करेंगे।
चैंपस कैश कंपनी की ओर से सेक्टर-14 स्थित श्रीकृष्णा मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी को बुलाया गया था, साथ ही सीएम के पीए अभिमन्यू सिंह व ओएसडी अमरेंद्र सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा को भी विशेष रूप से बुलाया गया था। जैसे ही कार्यक्रम में सुनील शेट्टी पहुंचे तो वे दूसरी कंपनी के पदाधिकारियों की साइड सोफे पर बैठ गए, जबकि सरकार के प्रतिनिधि दूसरे सोफे पर बैठे थे। ऐसे में ओएसडी अमरेंद्र सिंह सुनील शेट्टी से मिलने पहुंचे तो उनके पीछे सीएम के पीए अभिमन्यू व भाजपा नेता अशोक सुखिजा भी शेट्टी से मिलने पहुंचे। इस पर एक बाउंसर ने अभिमन्यू व सुखिजा रोक दिया और धक्का मुक्की शुरू हो गई। वायरल हुई वीडियो में सीएम के पीए अभिमन्यू व भाजपा नेता अशोक सुखिजा बाउंसर को लात और घुसे मार रहे हैं, जबकि ओएसडी अमरेंद्र सिंह साथ खड़े हैं। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने कहा कि धक्का मुक्की की सूचना मिली थी, हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है।