फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नकली मोहर, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व नशे की तस्करी करने वाला एक आरोपी काबू

नकली मोहर, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व नशे की तस्करी करने वाला एक आरोपी काबू

Thu, 03 May 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नकली मोहर, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व नशे की तस्करी करने वाला एक आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
पुलिस की सीआईए-1 टीम ने तरावड़ी से गैरकानूनी तौर पर नकली मोहर और दस्तावेज तैयार करने व नशे की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर 65 फार्म जन्म प्रमाण पत्र जो स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है और साथ ही चरस, अफीम व स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलदीप ने बताया कि एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के निर्देश पर उन्होंने एसआई रामफल की अध्यक्षता में एक टीम को तरावड़ी क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया था। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की तरावड़ी मे एक व्यक्ति गैरकानूनी तौर से नकली मोहरें व दस्तावेज तैयार करने व नशे के सामान की तस्करी का कार्य करता है। सूचना मिलते ही रामफल ने अपनी टीम के साथ योजना बनाकर छापे मारी कर आरोपी अमित वासी वार्ड नंबर-1 काटजू नगर किला मोहल्ला थाना तरवाड़ी जिला करनाल को काबू कर लिया। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछा जाएगा कि आरोपी के साथ इस गैरकानूनी कार्य में कौन कौन शामिल हैं।

आरोपी के घर से ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली तो आरोपी के घर में पुलिस को मोहर बनाने की मशीन तथा एक बैग के अंदर कुल 104 स्टैंप कवर, पैड लोहा, डबल टेप रोल चार, सेलो टेप दो, दो पेन हरे, तीन पेन काले, एक पेन लाल, एक छोटी बोतल जिसके अंदर लाल रंग का तरल पदार्थ, कुल 10 सफेद प्लास्टिक पेपर तथा तैयार किए गए कुल 29 स्टैंप की छाया प्रति अलग पेपर पर ली गई व कुल 65 फार्म जन्म प्रमाण पत्र हरियाणा सरकारी स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बरामद हुए तथा इस के साथ ही 127 ग्राम चरस, स्मैक 103 ग्राम, अफीम 520 ग्राम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed