फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime news

डीएफएससी इंस्पेक्टर पर अन्य इंस्पेक्टरों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime news
निसिंग अनाज मंडी में ड्यूटी लगने पर डीएफएससी विभाग के दो इंस्पेक्टरों द्वारा उसी विभाग के एक इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। डीएफएससी इंस्पेक्टर कपिल सोमवार रात को झिंझाड़ी गांव के समीप एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। आरोप है कि इस दौरान डीएफएससी विभाग के इंस्पेक्टर समीर वशिष्ट और जसबीर ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल डीएफएससी विभाग के इंस्पेक्टर को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर डीएफएससी विभाग के इंस्पेक्टर समीर वशिष्ट और जसबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी इंस्पेक्टर निंसिग अनाज मंडी में लगना चाहता था।
घायल डीएफएससी इंस्पेक्टर कपिल ने बताया कि डीएफएससी समीर वशिष्ट की ड्यूटी पहले निसिंग अनाज मंडी में थी और उसकी असंध में थी। धान के सीजन में 25 सितंबर को उसकी ड्यूटी निसिंग अनाज मंडी में लग गई और समीर की ड्यूटी असंध अनाज मंडी में लग गई। इस बात की रंजिश रख उसने पहले उसे धमकी दी थी लेकिन अब जसबीर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी कर दी।
विज्ञापन

पहले कपिल ने किया हमला : समीर
इस बारे में इंस्पेक्टर समीर वशिष्ठ और जसबीर सिंह ने बताया कि वे दोनों एक साथ खड़े थे, अचानक इंस्पेक्टर कपिल आया और धमकाने लगा। इनके अनुसार उसने यह भी कहा कि अब तुम सभी को मेरे अंडर काम करना होगा। विरोध करने पर कपिल ने उन पर हमला बोल दिया। हमने विभाग का मामला होने के कारण शिकायत नहीं की। कपिल द्वारा लगाए सभी आरोप झूठे हैं और वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। दोनों ने आरोप लगाया कि शुरू से ही कपिल का व्यवहार झगड़ालू है और अन्य लोगों के साथ भी झगड़ा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed