फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

कस्सी से काटकर दंपती की हत्या, युवक के शव को जलाने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
कस्बे के एक गांव में खेतों में काम कर अपना गुजर-बसर करने वाले दंपती की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वीरवार सुबह दोनों के शव अर्धनग्न हालत में मिले हैं। युवक के शव को चारपाई और कपड़ों के साथ जलाने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलने पर डीएसपी, थाना प्रभारी, फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खून से सनी कस्सी के अलावा अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने कस्सी से ही हत्या को अंजाम दिया हो। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवाया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर एक नामजद समेत एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सतपाल के खेतों में जिला मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक और उसकी पत्नी काम करते थे। दंपती काफी वर्षों से यहीं मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रहा था। दोनों पति-पत्नी खेतों में बने कमरे में रहते थे। मृतकों के भतीजे अश्वनी ने आरोप लगाया कि बुधवार की देर शाम गगसीना निवासी प्रिंस और उसका एक साथी बाइक पर सवार होकर उसके चाचा के पास पहुंचा था। उनको छोड़कर वह मूनक चला गया और रात होने के कारण वह अपने दोस्त के पास रुक गया। वीरवार सुबह करीब छह बजे जब वह खेत में बने कमरे पर पहुंचा तो उसके चाचा का शव कमरे के बरामदे में पड़ा था। चाची का शव पचास गज की दूरी पर पड़ा था। हमलावरों ने चारपाई और शव के पास पड़े कपड़ों को भी जलाने की कोशिश की। पति-पत्नी के मर्डर की सूचना आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी रामदत्त, थाना प्रभारी सचिन कुमार और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस को शव के पास से खून से सनी कस्सी भी मिली है। कस्सी के अलावा फोरेंसिक टीम ने अन्य साक्ष्य भी घटनास्थल से जुटाए हैं। पुलिस ने गगसीना निवासी प्रिंस और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एक दंपती की निर्मम हत्या की गई है। दोनों के शव अर्धनग्न हालत में खेतों से बरामद हुआ है। घटनास्थल से खून से सनी कस्सी और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पुलिस ने गगसीना निवासी प्रिंस और उसके साथी के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है। -रामदत्त, डीएसपी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed