फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकालने पर केस दर्ज, आरोपी को जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
तीन बार तलाक कहकर पत्नी को घर से निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की शिकायत पर सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि मुस्लिम वूमन प्रोटेक्शन राइट्स ऑन मैरिज एक्ट के तहत करनाल में पहला मामला दर्ज हुआ है। प्रदेश में यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि करनाल निवासी ने 29 अगस्त को शिकायत दी थी कि उसकी शादी 24 फरवरी 2019 को न्यू बहादुर चंद कॉलोनी करनाल निवासी आजम खान के साथ हुई थी। वह उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता है। 28 अगस्त की रात करीब 1.30 बजे उसके पति ने उसके साथ झगड़ा कर उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। थाना प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि जब उन्हें यह शिकायत मिली तो उन्होंने तुरंत एएसआई जितेंद्र की अध्यक्षता में टीम बनाई और आरोपी पति आजम खान को गिरफ्तार करने के लिए रवाना कर दिया। 29 अगस्त की शाम को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे 30 अगस्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed