{"_id":"63f3dfaf22f8e59f1c064583","slug":"cow-karnal-news-c-18-knl1008-36803-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: गोवंश को जहर देने के चारों आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: गोवंश को जहर देने के चारों आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सीआईए-2 की टीम ने गोशाला में गोवंश को जहर देने वाले आरोपियों को करीब नौ दिन की पूछताछ के बाद रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों को जेल भेज दिया। इधर, फॉरेंसिंक लैब से नंदियों की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
सीआईए-2 प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि नगर निगम की गोशाला नंदीग्राम में जहर देकर खाल व हड्डी का धंधा करने के चार गिरफ्तार आरोपी रिमांड पर चल रहे थे। उनसे लगातार पूछताछ की गई है। इनसे गोशाला जाने के लिए प्रयुक्त बाइकों को बरामद करने के साथ ही काफी हद तक नेटवर्क को भी खंगाला गया है। कुछ अन्य तथ्य भी सामने आए हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है। उनका खुलासा बाद में किया जाएगा। फिलहाल आरोपियों ने हड्डी व खाल को जालंधर में बेचने और जिले की एक अन्य गोशाला में भी गोवंश को जहर देने की बात बताई थी। अब पुलिस फरार आरोपी अमर उर्फ अमित व विजय की तलाश कर रही है।
इधर, 11 फरवरी को इसी नंदी ग्राम गोशाला में हुई 10 नंदियों की मौत के मामले की फॉरेंसिंक जांच रिपोर्ट सोमवार को नहीं आ सकी है। सूत्रों के अनुसार अभी इसमें दो चार दिन का समय लग सकता है। उच्च स्तरीय जांच कमेटी के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ.साकेत कुमार को भी नंदियों की एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है।