फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cousin sister accused of raping

चचेरी बहन ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cousin sister accused of raping
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की एक कॉलोनी में बचपन से ही एक युवक अपने चाचा की लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसकी शिकायत युवती ने महिला थाना में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह तीसरी कक्षा में थी और उसकी उम्र करीब आठ साल थी। उस दौरान उसके ताऊ के लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसकी सगी मौसी का लड़का भी है। इस दौरान उसने उसे धमकी दी थी कि किसी को इस बारे में बताया तो वह जान से मार देगा। इसके बाद उसने 2015 में, जब वह 12वीं कक्षा में थी और उसकी उम्र 17 साल थी, उस दौरान भी उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस बारे में उसने अपनी मां, मौसी व ताऊ को बताई थी। उन्होंने उसे समाज में बेइज्जती होने की बात कहकर चुप कर दिया। उसके ताऊ के लड़के ने तीन मई 2022 को उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान उसकी बहन की शादी थी और वह अपने ताऊ के घर बर्तन लेने गई थी। इस बारे में जब उसने अपने परिवार को बताया तो शादी खराब होने की बात कहकर उसे फिर चुप कर दिया गया। इसके बाद उसने अपने पति को इस बारे में बताया। इस पर उसने उसका हौसला बढ़ाया और थाने में शिकायत दिलाई। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed