फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   court clerk hit by shatabdi, dies

Karnal News: स्टेशन पर शताब्दी की चपेट में आया कोर्ट क्लर्क, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
court clerk hit by shatabdi, dies
स्टेशन पर शताब्दी की चपेट में आया कोर्ट क्लर्क, मौत
विज्ञापन

- तरावड़ी में वंदे भारत की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
फोटो:
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
करनाल रेलवे स्टेशन पर वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से न्यायालय में कार्यरत एक क्लर्क की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मृतक ट्रेन से प्लेटफार्म की बजाए पटरी की ओर उतर गया। यहां दूसरे ट्रैक पर आने वाली तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक को बचाने के चक्कर में एक अन्य युवक भी घायल हो गया। मृतक की पहचान कुष्ण कुमार 41 के रूप में हुई है। जो इंद्री कोर्ट में क्लर्क के तौर पर कार्यरत थे। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण कुमार दिल्ली से करनाल शान ए पंजाब ट्रेन में सवार होकर आया। करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। शॉर्टकट के चक्कर में मृतक कृष्ण कुमार प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरने की बजाए प्लेटफार्म नंबर एक की ओर पटरी साइड उतर गए। इस पटरी पर अंबाला की ओर से तेज रफ्तार से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साथ खड़े एक अन्य व्यक्ति ने उनको बचाने का भी प्रयास किया। इस दुर्घटना में उनके पैर में भी काफी चोटें आई हैं। इनको इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले तरावड़ी में 72 वर्षीय महिला की हुई थी मौत:
एक दिन पहले बुधवार शाम को तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते हुए एक बुजुर्ग महिला की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचा दिया। मृतका की पहचान डोडूवा गांव की रेखा के रूप में हुई। मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका दीमागी रूप से बीमार चल रही थी। बुधवार शाम को वह घर से निकली और तरावड़ी के गुरुद्वारा में पहुंच गई। यहां से लंगर लेने के बाद रेलवे स्टेशन पर पटरी पर चली गई। रेलवे ट्रैक को पार करते हुए वह वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। अब पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed