फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Councillor said- Corporation employees are not working without taking money

Karnal News: पार्षद बोले-बिना पैसे लिए कार्य नहीं कर रहे निगम कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Councillor said- Corporation employees are not working without taking money
करनाल। संपत्ति आईडी में सुधार और संपत्ति कर की वसूली के मुद्दे पर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर पार्षदों ने कई आरोप जड़े। वीरवार को नगर निगम की साधारण सभा में उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी अनावश्यक तरीके से टालमटोल करते हैं ताकि परेशान होकर वह दलालों के पास जाएं और फिर पैसे देकर अपना कार्य कराएं। विधायक भी नाराज हुए।
विज्ञापन

पार्षद संकल्प भंडारी ने कहा कि सेक्टर में सफाई का 2.22 करोड़ का टेंडर लगा रखा है, जिसको निरस्त किया जाना चाहिए। विधायक जगमोहन आनंद व महापौर रेणू बाला गुप्ता ने भी इसके औचित्य पर सवाल उठाए। एचएसवीपी की ईओ से इस पर 15 दिन में जांच कर नियमानुसार निरस्त करने की कार्रवाई करने के लिए कहा। ्
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रापर्टी आईडी में सुधार के लिए लोगों को परेशान किया जा रहा है। कई कई बार में कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। निगम के आसपास दलाल घूमते हैं। विधायक ने कहा कि पहले मेयर व निगमायुक्त ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करें, अन्यथा बाद में वह खुद इसे देखेंगे। महापौर ने भी दलालों के नाम मांगे, ताकि उनकी एंट्री बंद की जा सके। पार्षद संजीव मेहता ने प्रापर्टी टैक्स के नोटिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि प्रापर्टी आईडी का पार्षद के माध्यम से आने वाला कार्य दो-तीन दिन में अवश्य होना चाहिए। एक कार्यकारी अभियंता की ओर भी कार्यों को लटकाने का इशारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed