फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Couldn't go abroad so jumped into canal

Karnal News: विदेश नहीं जा पाया तो नहर में कूदा

Sat, 25 Nov 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Nov 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Couldn't go abroad so jumped into canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश जाने का सपना साकार न होने पर कैथल के युवक ने कुरुक्षेत्र की नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने चार दिन से युवक का शव करनाल की नहर से पुलिस ने बरामद किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों के बयान के पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बताते है कि कैथल के बरसाना गांव के रहने वाले पवन (22) ने चार दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर के पास नहर में छलांग लगा दी थी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके से युवक के कपड़े, मोबाइल और बाइक बरामद की थी। इसके बाद पवन के परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने नहर में गोताखोरों की मदद सर्च अभियान चलाया। युवक के बारे में कोई जानकार नहीं मिल सकी। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि पिछले चार दिन से पवन के परिजन युवक को करनाल और कुरुक्षेत्र नहर में ढूंढ रहे थे। पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सूचना मिली कि गांव चमार खेड़ा के पास एक युवक का शव नहर में बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन विदेश में जाकर अपना करियर बनाना चाहता था। इसके लिए उसने तीन बार विदेश जाने की तैयारी भी की, मगर वह विदेश नहीं जा सका। इससे वह काफी तनाव में चल रहा था।

पवन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। सदर थाने के जांच अधिकारी ऋषिपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को कुरुक्षेत्र पुलिस को सौंप दिया गया। मामले की जांच कुरुक्षेत्र पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed