फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporation's dream, be your home in the city of flowers

कर्णनगरी अब बनेगी फ्लावर सिटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Corporation's dream, be your home in the city of flowers
फिल्म लव स्टोरी के गीत-देखो मैंने देखा है एक सपना, फूलों के शहर में हो घर अपना। कुछ इसी तर्ज पर नगर निगम ने कर्ण नगरी को फ्लावर सिटी (फूलों का शहर) बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत आप जिधर निकलेंगे, उधर खूबसूरत फूल नजर आएंगे। इसके लिए निगम अपनी नर्सरी स्थापित कर उसमें खूबसूरत गुलमोहर और अमलताश जैसे पौधे तैयार करेगा, जिन्हें पार्कों, मुख्य सड़कों के किनारे और हाईवे आदि पर लगाया जाएगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने शुक्रवार को बागवानी शाखा के अधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन

करनाल शहर में नगर निगम के छोटे-बड़े 184 पार्क हैं। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी बागवानी शाखा की है। इसके कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए गए कि पार्कों में घास कटाई, पौधों की सिंचाई व कटिंग, नलाई-गुड़ाई, साफ-सफाई तथा झूलों को भी साफ रखें। शीघ्र ही निगम के वरिष्ठ अधिकारी पार्कों का निरीक्षण करेंगे। खामियां पाए जाने पर मेंटेनेंस करने वाली निजी एजेंसियों के साथ-साथ एक्सईएन, एई व जेई की भी जवाबदेही होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेक्टर-14 की डिस्पोजल पर पौधे तैयार करने के लिए एक छोटी नर्सरी बनाई जाएगी, जिसमें खूबसूरत दिखाई देने वाले फूलदार और फलदार दोनों तरह के पौधे तैयार किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य अभियंता महीपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता श्याम सिंह के अतिरिक्त पार्कों के रखरखाव से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

पार्कों के निरीक्षण में मिली थी खामियां
कुछ दिन पहले पार्कों का औचक निरीक्षण किया गया था, जिनमें पार्कों का रखरखाव ठीक नहीं मिला था। इसके लिए निगमायुक्त ने द ब्रदर लैंड स्केपिंग, खालसा कॉपरेटिव एल एंड सी सोसाइटी लिमिटेड तथा मैसर्स सतपुरा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के प्रतिनिधियों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की। उद्यान के कार्यकारी अभियंता नरेश त्यागी के साथ-साथ एई मदन मोहन गर्ग व जेई प्रदीप कुमार को भी चेतावनी दी। निर्देश दिए कि सभी पार्क वेल मेंटेन होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed