{"_id":"5f4c12a38ebc3ee4fe33cc6c","slug":"corona-records-158-cases-in-karnal-karnal-news-knl42535062","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव के 158 केस, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव के 158 केस, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रविवार को करनाल में रिकार्ड 158 मामले पाये गये हैं। वहीं तरावड़ी निवासी 65 वर्षीय हार्ट के मरीज की मौत हो गई है जो कोरोना पॉजिटिव था। दूसरी ओर बैंक कर्मचारियों की कोरोना चेन लंबी होती जा रही है। रविवार को भी दो बैंक मैनेजर सहित 11 बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से सात कर्मचारी एक ही प्राइवेट बैंक के हैं। इसके अलावा दो पुलिस कर्मचारी, वकील, बिजली निगम के एसडीओ, प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी, किसान, विद्यार्थी, नौकर, एक हवालाती, हॉउस वाइफ आदि कोरोना पॉजिटिव पाये गए।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 49158 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 45604 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2770 मामले पॉजिटिव हैं। कोरोना से अब तक 31 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 828 एक्टिव है। राहत की बात है कि अब तक 1911 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। जिला में रविवार को 158 केस में से 5 केस एंटीजन टेस्ट से तथा 153 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि रविवार को भी 85 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें।
कहां कितने मिले संक्रमित
तरावड़ी में 9 केस, सेक्टर 4 में 5 केस, सेक्टर 13 में 6 केस, घोघड़ीपुर गांव में तीन केस, उचाना गांव में तीन केस, आरकेपुरम में चार केस, संधीर गांव में 4 केस, सैनी मोहल्ले में 9 केस, सीएचडी सिटी में 4 केस, जवाहर मार्केट में 4 केस, चार चमन में 2 केस, सेक्टर 8 में 5 केस, सेक्टर 9 में 3 केस, सदर बाजार में तीन केस, मोती नगर में 2 केस, सीता माई में 4 केस, गांव सगा में 2 केस, इससे अलग विकासनगर, काछवा, अल्फा सिटी, माजरा रोड, ज्योति नगर, इंद्री, घरौंडा, जुंडला गेट, सेक्टर 6, बड़ागांव, भैनी खुर्द, रामनगर, फफड़ाना, मॉडल टाउन, सेक्टर 7, करण विहार, वसंत विहार, रायपुर, सीआईए टू, अशोक नगर, मोती नगर, सेक्टर 16, मधुबन, शिव कॉलोनी सहित अन्य जगह पर कोरोना पॉजिटिव केस मिले है।