फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Convocation ceremony at NDRI on 20th

Karnal News: एनडीआरआई में दीक्षांत समारोह 20 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony at NDRI on 20th
190 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल का 21वां दीक्षांत समारोह 20 मार्च को होगा। इसमें संस्थान 190 छात्रों को डिग्री देगा। संस्थान ने शैक्षणिक पखवाड़ा शुरू कर दिया है, जो 19 मार्च तक चलेगा।

एनडीआरआई के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) के 30 छात्र, 90 परास्नातक छात्र और 70 पीएचडी छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक पखवाड़ा मंगलवार से शुरू कर दिया गया है, जो 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान छात्रों की ओर से एक नवाचार और रचनात्मकता प्रतियोगिता होगी, इसके बाद आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा। 10 मार्च को डॉ. केके. अय्या मेमोरियल ओरेशन व्याख्यान, 11 मार्च को डॉ. डी. सुंदरेसन मेमोरियल ओरेशन और 13 मार्च को एनएन दस्तूर मेमोरियल ओरेशन होगा। सर्वश्रेष्ठ प्रभाग प्रस्तुतियां और मास्टर्स और पीएचडी की सर्वश्रेष्ठ थीसिस को भी प्रस्तुत किया जाएगा। 19 मार्च को प्रबंधन बोर्ड की बैठक होगी और इसी दिन दीक्षांत समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed