{"_id":"686edcaea2232140b80c014a","slug":"controversy-over-laying-of-11-thousand-kv-line-karnal-news-c-18-knl1008-688147-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 11 हजार केवी की लाइन निकालने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 11 हजार केवी की लाइन निकालने पर विवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राजीव पुरम व डीसी कॉलोनी में बिजली की 11 हजार केवी की लाइन निकालने पर विवाद हो गया।
कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि गली नंबर चार में कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गली नंबर तीन से जबरदस्ती यह लाइन निकाली जा रही थी। जब कॉलोनी वासियों ने इसका विरोध किया तो बिजली निगम के जेई व कर्मी मौके से रफूचक्कर हो गए।
लोगों ने आरोप लगाया कि निगम कर्मी लोगों से पैसे लेकर उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए गली नंबर तीन के बाशिंदों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस गली से गुजरने वाले लोग, राहगीर व बच्चे तारों की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।