{"_id":"6a861911a1569debc4060ce6","slug":"constructions-in-three-illegal-colonies-in-asandh-demolished-karnal-news-c-18-knl1018-973241-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध में तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध में तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण किए ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को पुलिस बल के साथ असंध अर्बन एरिया में तीन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की अगुवाई में की गई। विभाग के अनुसार तीनों कॉलोनियां करीब 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं। जिला नगर योजनाकार ने कहा कि विभाग की ओर से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है।
पहली कार्रवाई संबंधित क्षेत्र में करीब सात एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में हुई। यहां एक चारदीवारी, सीवरेज नेटवर्क और पक्की सड़कों को ध्वस्त किया गया। दूसरी कॉलोनी असंध बाईपास के नजदीक डेरा गुजरखिया रोड पर करीब दो एकड़ में विकसित की जा रही थी। यहां सभी डीपीसी ध्वस्त किए गए। तीसरी कार्रवाई सफीदों रोड पर मिलन पैलेस के पीछे करीब छह एकड़ में विकसित की जा रही कॉलोनी में हुई। यहां बनाई गई सभी कच्ची सड़कों को तोड़ा गया।