फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Construction work of Asandh-Sirsal road started at a cost of 15 crores

Karnal News: 15 करोड़ की लागत से असंध-सिरसल सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 09 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 09 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Asandh-Sirsal road started at a cost of 15 crores
119...असंध - सिरसल सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते विधायक योगेंद्र रा - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध विधायक योगेंद्र राणा ने सोमवार को लगभग 15 करोड़ की लागत से बनने वाले असंध-सिरसल सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क मार्ग लगभग 20.5 किमी लंबा होगा। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विधायक योगेंद्र राणा का यहां पहुंचने पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र भाटिया ने स्वागत किया। विधायक ने कहा कि असंध से सिरसल तक असंध विधानसभा के कई गांव हैं। इन गांवों के लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए असंध अक्सर आते रहते हैं लेकिन आमजन को इस खराब सड़क मार्ग की वजह से आने जाने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन


इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से थी। विधायक ने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने संबंधित ठेकदार को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में अच्छी गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग किया जाए और निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असंध हलके का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र भाटिया, असंध मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामअवतार जिंदल, बृजलाल टक्कर सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed