फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress state president Rao Narendra Singh should resign: Trilochan Singh

इस्तीफा दें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह : त्रिलोचन सिंह

Sun, 26 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 26 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congress state president Rao Narendra Singh should resign: Trilochan Singh
करनाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार त्रिलोचन सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह से नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जब कि राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है तो कांग्रेस के आलाकमान को खुद हटा देना चाहिए। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर कांग्रेस की सरकार के दौरान सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगा था। कांग्रेस ने दागी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो भ्रष्टाचार चरम पर था। रोज घोटाले होते थे। नौकरियां बिकती थी। पर्ची खर्ची तबादलों का उद्योग चलता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ का सहारा लेती है। कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब नकारे और दागी नेताओं के दम पर सत्ता हासिल करने के सपने देख रही है जो कभी पूरे नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed