{"_id":"68c8721a2c9429a7b60282e7","slug":"complaint-will-be-made-to-cm-for-not-cooperating-in-cleanliness-drive-karnal-news-c-18-knl1008-739331-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्वच्छता अभियान में सहयोग नहीं करने पर सीएम से होगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्वच्छता अभियान में सहयोग नहीं करने पर सीएम से होगी शिकायत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 में जो भी विभाग, अधिकारी या कर्मचारी रुचि नहीं ले रहा है। अपनी संपूर्ण भागीदारी दर्ज नहीं करा पा रहा है, उनके लिए ये अंतिम चेतावनी है। अगर किसी ने इस अभियान में रुचि नहीं दिखाई तो उसके नाम समेत शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी जाएगी।
सोमवार को एडीसी सोनू भट्ट ने जिले के कई विभागाध्यक्षों को इस बारे में निर्देश जारी किए। वह स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ विभाग इस अभियान में रुचि कम दिखा रहे हैं। इस पर एडीसी ने विभागाध्यक्षों को फटकार भी लगाई।
एडीसी ने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें, साथ ही पुराने और अनुपयोगी सामान का निपटारा करें। स्वच्छता अभियान के मानदंडों के अनुसार कार्यालयों को जीरो वेस्ट ऑफिस घोषित कर इसकी रिपोर्ट नगर निगम कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। इसका उद्देश्य सिर्फ साफ-सफाई तक सीमित नहीं है बल्कि इसे एक जन-आंदोलन बनाना है ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, सीटीएम मोनिका शर्मा, रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक, आरटीए विजय देशवाल, कृषि विभाग के उपनिदेशक वजीर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।