फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Come mother, your heart called... but the devotees swung

आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा...पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Come mother, your heart called... but the devotees swung
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से सेक्टर-14 के श्रीकृष्णा मंदिर में चल रही मां झंडेवाली की चौकी का मां दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कंजक पूजा के बाद समापन हो गया। सोमवार रात आदि शक्ति मंा झंडेवाली सेवा समिति के सदस्यों ने श्रद्धा के साथ कंजकों के पैर धोकर पूजा की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सोमवार को मां की ज्योत संकल्प भंडारी और मेघा भंडारी नेे प्रचंड की। मां झंडेवाली का गुणगान करते हुए राजेश शर्मा ने ‘ छोटी कंजका, छोटी सी मां छोटे से चरणों में सारा जहां’। ‘आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा’ भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोमवार को विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश कथ्ूरिया, पंकज भारती रहे। मां का शृंगार हरीश नागपाल, हिमांशु सीए, आदित्य विशिष्ट, रोहित शर्मा, नवनीत सिंगला, जितेंद्र मेहता, नीतू सचदेवा, जतिन कुमार और रामजी दास कक्कड़ ने किया। मां झंडेवाली की आरती अशोक मानिक ने की। इस अवसर पर प्रधान राजेश लांबा, राजेश शर्मा, ललित भोरा, श्याम बतरा, हरीश भूटानी, हेमंत गुलाटी, राहुल भटनागर, ममता नागपाल, कविता भोगरा, सुनीता गुंबर, सुधा चुंघ, सुनीता अरोड़ा, साक्षी भटनागर, रचना नारंग, नीलम अरोड़ा, रेनू सचदेवा और दिया छाबड़ा का योगदान रहा।
विज्ञापन

मां बैठी भंडारे खोल के तैनू मंगना न आवे...
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से श्री सेवा समिति आश्रम में चौकी का आयोजन किया जा रहा है। अष्टमी के दिन मां का गुणगान करते हुए फतेहाबाद के दास अमित मुंझाल ने ‘मां बैठी भंडारे खोल के तैनू मंगना न आवे ’। घर-घर जोत जली महारानी की, अब नहीं नाचोगे तो कब नाचोगे’ भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालु माता के भजनों पर खूब झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को माता की चौकी में विशेष अतिथि के रूप में सीएम प्रतिनिधि संजय बठला, उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री हिंदू जागरण मंच के विवेकानंद और विनोद दीवान पहुंचे। मां की ज्योत प्रवीण और अजय कुमार ने प्रचंड की। मां की आरती हरीश रहेजा और अमित रहेजा नेे की। मां का चोला अर्पण मिहला संकीर्तन मंडल मां झंडेवाली सेवा समिति ने किया। माता का शृंगार डॉ. संकेत सिन्हा, प्रणव जावा, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, गोवर्धन पेठा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार, पार्षद वीर विक्रम, सुरेश बवेजा, राजीव अरोड़ा और गिन्नी विर्क ने किया। इस अवसर पर मां झंडेवाली सेवा समिति के प्रधान कमल मुंजाल, जुगल बठला, शशि टंडन, देवी दयाल, डॉ. एएस पुरी, चंद्रवीर भाटिया, नरेश शर्मा और महेश गुलाटी उपस्थित रहे।

माता की 108 फुट लंबी चुनरी निकाली
करनाल। मां झंडेवाली सेवा समिति अर्जुन गेट की ओर से गेट से माता के दरबार तक 108 फुट लंबी चुनरी जिसे 90 लोगों ने पकड़ा। जुलूस की शक्ल में माता रानी के जयकारे लगाते भक्तों ने माता को अर्पित किया। यह पुरानी परंपरा है। इसमें अध्यक्ष प्रो. जोगेंद्र मदान, महासचिव सुरेश हिंदुजा, राजपाल टुटेजा, अनिल मदान, पुनीत बजाज, बलराज भारती, श्याम सुंदर चुटानी, दर्शन मदान, संजय कालरा, सतीश कुकरेजा, विकास नागपाल आदि शामिल रहे। इसमें सीताराम मंडल की महिलाओं ने भी विशेष रूप से सहभागिता की।

Come mother, your heart called... but the devotees swung

Come mother, your heart called... but the devotees swung

Come mother, your heart called... but the devotees swung

Come mother, your heart called... but the devotees swung

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed