फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   College students will get scholarship of Rs 20 thousand annually

Karnal News: कॉलेज के विद्यार्थियों को सालाना 20 हजार रुपये मिलेगी छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
College students will get scholarship of Rs 20 thousand annually
- प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन
विज्ञापन


- 31 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तिथि, नियमों को पूरा करने पर मिलेगी छात्रवृत्ति

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को कई तरह की छात्रवृत्ति देता है। इनके जरिए आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ''प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना'' के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

मंत्रालय ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के नियमित डिग्री कोर्स में दाखिला लेने वाले 18 से 25 साल के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। इस छात्रवृत्ति के तहत विद्यार्थियों को डिग्री कोर्स के मुताबिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। स्नातक स्तर पर तीन साल तक 12 हजार रुपये सालाना, स्नातकोत्तर स्तर पर 20 हजार रुपये प्रति साल छात्रवृत्ति है। बीटेक और बीई जैसे चार वर्षीय स्नातक कोर्स में भी विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये प्रति साल की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। छात्रवृत्ति की राशि आवेदक के खाते में सीधी जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन




50 प्रतिशत सीटें बेटियों के लिए आरक्षित

छात्रवृत्ति में 50 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 7.5 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत सीटें निर्धारित की गई हैं। छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए आवेदकों को वार्षिक परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और विश्वविद्यालय में कम से कम 75 फीसदी उपस्थिति रखना जरूरी है। गैर अनुशासनात्मक कार्य करने पर छात्रवृत्ति को रद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे कर सकते हैं आवेदन

छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 10वीं-12वीं की अंकसूची, कॉलेज प्रवेश प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन प्रति होना अनिवार्य है। आवेदन में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर विद्यार्थी 011-20862360 पर संपर्क कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए भी पोर्टल से ही आवेदन करना होगा।



ये कर सकते हैं आवेदन

- विद्यार्थी के कक्षा 12वीं में कम से कम 80 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

- आवेदक की सभी स्रोतों से पारिवारिक आय 4.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

- पहले से किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे विद्यार्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं।

- इसके अलावा दूरवर्ती और डिप्लोमा कोर्स करने वाले विद्यार्थी भी आवेदन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed