फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cold winds will continue to blow today, and dense fog will prevail.

Karnal News: आज भी चलेगी ठंडी हवा, छाया रहेगा घना कोहरा

Mon, 05 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 05 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cold winds will continue to blow today, and dense fog will prevail.
करनाल। ठंड का प्रकोप बना हुआ है। रविवार की तरह सोमवार को भी ठंडी हवा के साथ सुबह और रात के समय गहरा कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में रात में ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवा से ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और मंगलवार को यह गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले दो दिनों में रात के समय ठंड और बढ़ेगी। इसके बाद भी राहत नहीं है। 9 और 10 जनवरी को ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है। इन दिनों न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। इसके साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता कम रह सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने फिलहाल अगले दो दिनों के लिए ओरेंज जोन अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दो दिन यलो अलर्ट है। ओरेंज और यलो अलर्ट के दौरान लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय फॉग लाइट जलाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
दिनांक- न्यून. तापमान- अधि. - मौसम
4-जनवरी
9.0
15.0
दिन में मौसम साफ, सुबह छाया रहेगा कोहरा, ठंडी हवा चलेगी

5-जनवरी
8.0
15.0
दिन में मौसम साफ, सुबह छाया रहेगा कोहरा, ठंडी हवा चलेगी
6-जनवरी
7.0
16.0
दिन में मौसम साफ, सुबह छाया रहेगा कोहरा
7-जनवरी
8.0
16.0
दिन में मौसम साफ, सुबह छाया रहेगा कोहरा
08-जनवरी
7.0
16.0
दिन में मौसम साफ, सुबह छाया रहेगा कोहरा
09-जनवरी
6.0
15.0
दिन में मौसम साफ, सुबह छाया रहेगा कोहरा
10-जनवरी
6.0
15.0
दिन में मौसम साफ, सुबह छाया रहेगा कोहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed