{"_id":"6834dc14eed65f26510fd852","slug":"cng-station-team-assaulted-case-filed-against-12-karnal-news-c-18-knl1008-655272-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएनजी स्टेशन टीम से की मारपीट, 12 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएनजी स्टेशन टीम से की मारपीट, 12 पर केस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/मधुबन। नेशनल हाईवे-44 पर बसताड़ा स्थित मैक-डी की पार्किंग के पास सीएनजी स्टेशन की टीम के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने टीम को धमकाया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए।
सीएनजी स्टेशन प्रबंधक की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी खुद को वकील और पुलिस के अधिकारी बता रहे थे। उन्होंने सीएनजी स्टेशन टीम से हफ्ता बांधने को कहा। सीएनजी स्टेशन के प्रबंधक हरिओम चौहान ने बताया कि शाम सात बजे उनकी टीम बसताड़ा गांव में मैक-डी की पार्किंग के पास थी। यहां 12 से 15 लोग शराब पीते हुए हंगामा कर रहे थे। उनके पास बांस और डंडे भी थे।
उन्होंने और उनके सुपरवाइजर ने जब उन्हें रोका तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इससे उनके हाथ में भी चोट आई है। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उन्हें मार दिया जाएगा।