फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM will inaugurate from Panchkula, sub division level program will be held in Indri

Karnal News: सीएम पंचकूला से करेंगे उद्घाटन, इंद्री में होगा उप मंडल स्तर का कार्यक्रम

Thu, 25 Sep 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 25 Sep 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate from Panchkula, sub division level program will be held in Indri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ 25 सितंबर से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। जिला स्तर व उप मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एसडीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि इंद्री में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय इंद्री के सभागार में किया जाएगा। इसमें विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सभी आपसी तालमेल से कार्य करें। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं और मौके पर ही पात्र महिलाओं का पंजीकरण करवाया जाए। पंजीकरण पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगा। सरल केंद्र व आधार संबंधित डेस्क भी लगाई जाएगी। वहीं कागजात बनवाए जा सकते हैं। स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका सचिव धर्मवीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed