{"_id":"6546b6413697733ab308792b","slug":"cm-will-hold-public-meetings-at-four-places-today-karnal-news-c-18-knl1008-257147-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएम आज चार जगह करेंगे जनसंवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएम आज चार जगह करेंगे जनसंवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सुनेंगे जनसमस्याएं, डीसी और एसपी ने किया आयोजन स्थलों का दौरा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहरलाल रविवार को जनसंवाद करेंगे। पूरे दिन चार जगह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री वार्ड नंबर-10 में सेक्टर-13 स्थित कम्यूनिटी सेंटर, गांव रतनगढ़, वार्ड नंबर-20 के गांव उचाना व वार्ड नंबर-19 में रामनगर के चार खंबा चौक के नजदीक जनसंवाद करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल की जनता से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर निवारण करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर शनिवार को डीसी अनीश यादव व एसपी शशांक कुमार सावन ने आयोजन स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी अनीश यादव ने कहा कि सेक्टर-13 के कम्यूनिटी सेंटर में जन संवाद कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित होगा, इसके साथ-साथ गांव रतनगढ़ में होने वाला जनसंवाद दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार दोपहर बाद सायं 3 बजे वार्ड नंबर-20 के गांव उचाना में और सायं 5 बजे वार्ड नंबर-19 के रामनगर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जन संवाद कार्यक्रमों में जिले के सभी विभागों से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि आमजन को जनसंवाद कार्यक्रम तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस व्यवस्था के आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री करनाल ही नहीं प्रदेशभर में जनसंवाद के माध्यम से जन समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। करनाल क्योंकि उनका खुद का विधानसभा क्षेत्र है, ऐसे में मुख्यमंत्री यहां हर वार्ड में जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम हो रहा है। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी और पार्षद वीर विक्रम कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो