फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM hopes to get gifts in Salwan today

Karnal News: सीएम आज सालवन में सौगातें मिलने की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
CM hopes to get gifts in Salwan today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। सालवन गांव की अनाज मंडी में वीरवार को होने वाले राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। वह समाज के लिए कुछ सौगातें भी दे सकते हैं। शाम को उपायुक्त उत्तम सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
गांव सालवन मेसमारोह की तैयारियों के दौरान असंध के विधायक योगेंद्र राणा, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, एसडीएम असंध राहुल भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। समारोह स्थल पर पीने के पानी, शौचालयों और प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। आगंतुकों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, रैली स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। विधायक राणा ने बताया कि सालवन गांव की अनाज मंडी में करीब साढ़े चार एकड़ में जर्मन तकनीक का टेंट लगाया गया है। चार मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच, अन्य विशिष्ट मेहमानों के लिए दो वीआईपी मंच बनाए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग मंच बनाया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed