फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM gave the city the gift of millions

सीएम ने शहर को दी करोड़ों की सौगात

Fri, 20 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 20 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को शहर के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात दी। करीब 66 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई सब्जी मंडी के उद्घाटन पर कहा कि नई सब्जी मंडी के बनने से विक्रेताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मंडी के बनने से व्यापारियों और आम लोगों की चिर लंबित मांग पूरी हो गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सब्जी विक्रेताओं और आम लोगों को शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने करनाल की नई स्वीकृत कालोनियों में सीवरेज व्यवस्था, शहर की जल निकासी परियोजना तथा घोघड़ीपुर रोड स्थित मल शोधन संयंत्र का शिलान्यास भी किया। इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लगभग 18 करोड़ की लागत से 35 एकड़ में बनी नई सब्जी मंडी में सब्जी विक्र्रेताओं के लिए 22 शॉप कम फ्लैट (एससीएफ), 36 छोटे बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ चार पार्किंग स्थल, चार सुुलभ शौचालय, एक कैंटीन तथा एक विश्राम गृह की भी व्यवस्था की गई है। इसमें सब्जी विक्रेताओं के लिए 328 दुकानें तथा 4 बडे शेड बनाए गए है। इसके अतिरिक्त 15 छोटे शेडों में 400 सब्जी विक्रेताओं के लिए भी फड़ बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सब्जी मंडी में रोशनी की व्यवस्था के लिए 4 बड़े टावर तथा 19 छोटे टावर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 कालोनियों में 30 करोड़ की लागत से बिछेगा सीवरेज
मुख्यमंत्री ने शहर में स्वीकृत 23 कालोनियों में लगभग 30 करोड़ की लागत से 45 किमी लंबी सीवरेज लाईन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने पर शहर के लोगों की पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त होने से उक्त कालोनियों के लोगों को फायदा होगा। इस कार्य के तहत 10 एमएलडी तथा आठ एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाए जाएंगे।

बरसाती पानी की निकासी पर खर्च होंगे नौ करोड़
शहर में बरसाती पानी के निकास के लिए जल निकासी परियोजना का शिलान्यास भी किया। इसके तहत शहर में 8 विभिन्न स्थानों पर निकासी नाले बनाए जाएंगे, ताकि शहर में बारिश के दौरान पानी जमा न हो सके। इस कार्य पर 9 करोड़ 22 लाख 40 हजार रुपये की धन राशि खर्च होगी। मुख्यमंत्री ने घोघड़ीपुर के पास बनने वाले मल शोधन संयंत्र का भी शिलान्यास किया। इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 10 एमएलडी होगी। इस परियोजना पर 9 करोड़ 10 लाख रुपये की धन राशि खर्च होगी।

इन कालोनियों में बिछाई जाएगी सीवरेज लाईन
शहर की शालीमार, न्यू बहादुर चंद, संजय कालोनी, चंबा कालोनी, आनंद विहार, सैनी कालोनी, निर्मल विहार, विकास नगर, कर्ण विहार, कृष्ण कालोनी, शक्ति पुरम, सदानंद कालोनी, आरके पुरम, बागपती, फूसगढ़, रामपुरा कटाबाग, उचानी, बलड़ी, कैलाश, बूढ़ाखेड़ा, मंगलपुर, दाह जागीर तथा कंबोपुरा में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, पूर्व गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी, नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनंद, अशोक भंडारी, भगवान दास अग्गी, चंद्र प्रकाश कथूरिया, शमशेर सिंह नैन, एडीजे दिनेश कुमार मित्तल, एडीसी गिरीश अरोड़ा, पूर्व गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी, बृज गुप्ता, जगदेव पाढ़ा, रजनीश चौधरी, विनोद गोयल, विजेंद्र गुप्ता, सुरेश जैन, रामकुमार गुप्ता, सत्य नारायण शर्मा, स्वतंत्र कौशिक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed