फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM flying team raided

सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
CM flying team raided
मेरठ रोड पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग उड़नदस्ते ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों व पुलिस के साथ एक शेखूपुरा गांव के निकट एक काले तेल से लुब्रिकेंट ऑयल बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने बताया कि फैक्टरी ने अनुमति ले रखी थी, मामूली कमियां मिली हैं, जिसके लिए फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी किया गया है, जबकि फैक्टरी संचालक ने स्वयं स्वीकार किया है कि उसके पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि मेरठ रोड स्थित शेखूपुरा गांव के पास एक फैक्टरी में काले तेल (यूज्ड ऑयल) को रिफाइन करके मोबिल आयल बनाया जा रहा है। इसके पास विभागीय एनओसी नहीं है। इस पर सीएम फ्लाइंग ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा से संपर्क साधा। उन्होंने एसडीओ को निर्देश देकर विभागीय कर्मियों की टीम भेजी। पुलिस बल के साथ टीम फैक्टरी में पहुंची। घंटों तक अभिलेखों की जांच की गई। मौके पर सीएम फ्लाइंग ने किसी तरह की कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। सिर्फ इतना कहा कि अभी जांच चल रही है। वहीं साथ गए एएसआई महावीर सिंह ने भी यह कहा कि जो भी बताएंगे, सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी ही बताएंगे। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि फैक्टरी संचालक ने बोर्ड से अनुमति ले रखी है। मामूली कर्मियां मिली हैं, जिसके लिए नोटिस दिया गया है। इधर फैक्टरी संचालक ने बताया कि फैक्टरी 1990 से संचालित है। उस समय अग्रिनशमन विभाग से एनओसी लेना आवश्यक नहीं था। अन्य सभी अभिलेख उसके पास है। फैक्टरी में मोबिल ऑयल नहीं बल्कि काले तेल से लुब्रिकेंट आयल, मशीनरी आयल तेल बनता है। यह तेल मशीनों की चिकनाई के काम आता है। जूता चप्पल बनाने में भी प्रयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed