फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clouds will cover the sky, drizzle is expected

Karnal News: बादल छाएंगे, बूंदाबांदी के आसार

Sat, 06 Sep 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Clouds will cover the sky, drizzle is expected
करनाल। शुक्रवार को दिनभर बादलों के बीच तेज धूप रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा, हालांकि शाम को काली घटाएं घिरीं लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि शनिवार और रविवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। बिखरे बादलों से कहीं9कहीं बूंदाबांदी संभावित है। सोमवार को मानसूनी गतिविधियां फिर सक्रिय हो सकती हैं।
विज्ञापन

वीरवार की रात को भी 5.4 मिमी बारिश दर्ज की थी लेकिन शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ हो गया। दिनभर मौसम खुश्क रहा, जिसके कारण उमस स्थिति बनी रही। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि शनिवार व रविवार को मानसूनी गतिविधियां कमजोर रह सकती है लेकिन बिखरे बादलों से कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश संभावित है। रविवार की रात से या फिर सोमवार को एक बार फिर कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed