फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clouds will cover, night temperature will drop

Karnal News: छाएंगे बादल, गिरेगा रात का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Clouds will cover, night temperature will drop
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ठिठुरन कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मौसम लगातार 12 फरवरी तक खुश्क रह सकता है, लेकिन आठ व नौ फरवरी को बादलों की आवाजाही रह सकती है।

10 फरवरी के बाद ठंडी हवाएं चलने से रात्रिकालीन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें आंशिक वृद्धि हुई है, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 12 फरवरी तक बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने की संभावना है तथा 8 व 9 फरवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना से दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है, लेकिन 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed