फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Click on an unknown link and your account is empty

Karnal News: अनजान लिंक पर क्लिक और खाता खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Click on an unknown link and your account is empty
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का नया तरीका अपना लिया है। ये अनजान नंबरों और ई-मेल आईडी से लोगों के मोबाइल और मेल पर असुरक्षित वेबसाइट के लिंक भेज रहे हैं।
जैसे ही कोई लिंक पर क्लिक करता है, उसके मोबाइल या कंप्यूटर में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जिससे ठग उसकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और पासवर्ड हासिल कर लेते हैं। इसके बाद पलक झपकते ही बैंक खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर हो जाते हैं। साइबर अपराधी फर्जी बैंक केवाईसी अपडेट, लॉटरी जीतने या नौकरी दिलवाने जैसे लालच देकर लिंक भेजते हैं।
विज्ञापन

लिंक में जैसे ही कोई क्लिक करता है, उसके डिवाइस की सुरक्षा भंग हो जाती है। लिंक पर क्लिक करते ही एक नकली वेबसाइट खुलती है जो असली बैंक या संस्थान की वेबसाइट जैसी ही दिखती है। यहां यूजर से ओटीपी, एटीएम नंबर, पासवर्ड मांगा जाता है। कई बार सिर्फ क्लिक से वायरस या ट्रोजन मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है, जो बैंकिंग एप से जानकारी लीक करता है। पिछले कुछ दिनों में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लोगों के बैंक खातों से हजारों से लाखों रुपये तक उड़ाए जा चुके हैं। पीड़ितों में व्यापारी, नौकरीपेशा और गृहिणियां तक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अधिकांश पीड़ितों ने या तो किसी फर्जी लिंक पर क्लिक किया या अपनी जानकारी अज्ञात कॉलर को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed