फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Class 6 admission process begins in Navodaya

Karnal News: नवोदय में कक्षा छठी के दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Class 6 admission process begins in Navodaya
- सत्र 2025-26 के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन, जनवरी में होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन


- ग्रामीण क्षेत्र के कोटे के अंतर्गत भी मिलेगा अवसर

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2025-26 सत्र के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है, विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी।

प्रिंसिपल अजीत कुमार ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2025-26 सत्र में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए जिला के सरकारी/अर्ध सरकारी/सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय के कक्षा पाचवीं में अध्ययनरत अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र होंगे। ग्रामीण क्षेत्र कोटे के अंतर्गत प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है कि उसने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मान्यता प्राप्त/सरकारी विद्यालय/विशेष शिक्षा योजना विद्यालय से कक्षा 3, 4 व 5 में पूरे सत्र अध्ययन किया हो और वह उसमें उत्तीर्ण हो। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 है। इसकी चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025, शनिवार को प्रात: 11.30 बजे से दोपहर 01.30 तक होगी। आवेदन पत्र समिति की वेबसाईट http://www.navodaya.gov.in/ से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं।
विज्ञापन


बी प्रमाणपत्र वाले होंगे योग्य
प्रिंसिपल अजीत कुमार ने बताया कि 15 सितंबर 2022 को या उससे पहले राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान से ‘बी’ प्रमाण पत्र योग्यता पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार भी प्रवेश परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। आवेदन करने वाले छात्र का जन्म 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के मध्य का होना चाहिए। अभ्यर्थी करनाल जिले का मूल निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी द्वारा केवल 2024-25 के शिक्षा सत्र में ही कक्षा पांच उत्तीर्ण की हो। सत्र 2025-26 में कक्षा छठी में वास्तविक प्रवेश इसी शर्त पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed