फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City roads will be strengthened with mastic asphalt technology

मास्टिक एस्फाल्ट तकनीक से और मजबूत होंगी शहर की सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
City roads will be strengthened with mastic asphalt technology
करनाल। मास्टिक एस्फाल्ट तकनीक से शहर की सड़कें और मजबूत होंगी। नगर निगम आयुक्त नरेश नरवाल ने महापौर रेणू बाला गुप्ता की मौजूदगी में वार्ड 4, 15, 16 व 17 के विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। इसमें पार्षदों ने वार्डों की कई समस्याएं रखीं। बैठक में बदहाल सड़कों को मास्टिक एस्फाल्ट तकनीक से बनाने की मांग रखी गई। निगमायुक्त ने इस नई तकनीक से सड़क बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। बारिश से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई के साथ-साथ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दुरुस्त बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में पार्षदों की मांग पर कई विकास कार्यों को भी स्वीकृति दे दी गई।
विज्ञापन

वार्ड-4 के पार्षद प्रतिनिधि भोपेंद्र नोतना ने कर्ण विहार की टूटी सड़क को सुदृढ़ करने, पृथ्वी विहार, दुर्गा कॉलोनी और उत्तम नगर व ग्रीन बेल्ट में पेयजल नलकूपों से पर्याप्त पानी दिलाने, कुछ गलियों में बरसाती पानी निकासी की लाइनें डालनेस टिप्परों की संख्या बढ़ाने, गलियां बनवाने की बात रखी। वार्ड-15 के पार्षद युद्घवीर सैनी ने जुंडला गेट से मीरा घाटी तक सड़क मार्ग को मास्टिक एस्फाल्ट तकनीक से सुदृढ़ बनाने की मांग की। इसके साथ ही ड्रेनेज सिस्टम और वाटर सप्लाई की पुरानी लाइनों की जगह नई लाइनें बिछाने, मीरा घाटी चौक पार्क में योगा शेड, ओपन एयर जिम व ट्रैक बनाने, तंग गलियों में कूड़ा उठाने के लिए 20 अतिरिक्त रेहड़ी देने, कम्यूनिटी सेंटर बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

वार्ड-16 की पार्षद रजनी परोचा ने शिवपुरी तक जाने वाली सड़क का काम तेज कराने, वाल्मिकी कॉलोनी से शमशान घाट तक व ढ़ीगला खेड़ा वाला रास्ता पक्का कराने, खुले मेनहोल पर ढक्कन लगवाने, सीवर और पानी की लाइनें डलवाने, एक खराब नलकूप ठीक कराने की मांग रखी। निगमायुक्त ने पार्षदों की उपरोक्त मांगों पर एक एक करके चर्चा के बाद उन्हें पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त निगमायुक्त शंभू राठी, उपनिगमायुक्त अरुण कुमार, कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल, इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी व कर्मचारी तथा सफाई शाखा के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मास्टिक एस्फाल्ट
मास्टिक एस्फाल्ट लेयर का प्रयोग पुल के ऊपर बनने वाली सड़क पर किया जाता है। इस लेयर में छोटे-छोटे दाने होते हैं जो सड़क को टूटने नहीं देते। ये सड़कों को वाटरप्रूफ भी बनाती है। इसकी लेयर अन्य सड़कों की अपेक्षा मोटी होती है। अच्छी तकनीक और सड़कों की लाइफ अधिक होने के कारण नगर निगम भी इस नई तकनीक को अपना रहा है।
पांच हजार ढक्कनों को और खरीदा जाएगा
निगमायुक्त ने बताया कि सीवर लाइनों के मेनहोल को बदलने के लिए 1500 सीसी निर्मित ढक्कन मंगवाए गए थे, इसमें से 800 लगा दिए गए हैं, 700 अभी शेष हैं। इसके अलावा पांच हजार ढक्कन और खरीदने के लिए कहा गया है, ताकि लंबे समय तक इनकी जरूरत न पड़े।

जुंडला गेट से मीरा घाटी तक मास्टिक एस्फाल्ट की सड़क बनाई जाएगी। मीरा घाटी चौक पार्क में योगा शेड, ओपन एयर जिम व ट्रैक को बनवाने से पहले वहां की भौगोलिक स्थिति देखेंगे। सफाई के लिए 100 रेहड़ियों का इंतजाम किया जा रहा है, उनमें से वार्ड-15 में भी दी जाएंगी। जिन बस्तियों में बिजली-पानी के मीटर नहीं हैं, वहां सरकारी संपदा का नुकसान हो रहा है, उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर चालान करेंगे। पुराने मकानों का सर्वे कर नोटिस देने के लिए उन्होंने भवन निरीक्षक को निर्देश दिए।
-नरेश नरवाल, निगमायुक्त करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed