फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   City Council Chairperson Seema Kashyap suspended

नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
City Council Chairperson Seema Kashyap suspended
विजिलेंस में दर्ज भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले के चलते नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि विभाग जो भी निर्देश जारी करेगा, उसी अनुसार चेयरमैन के लिए कार्यकारी कार्यभार सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विदित रहे कि चेयरपर्सन सीमा कश्यप के पिता सुरेश कश्यप व भाई को तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया था। ठेकेदार बलबीर नौच ने विजिलेंस में शिकायत दी थी कि उसके बिल पास करने के लिए उससे साढ़े चार लाख रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। जिसमें से तीन लाख रुपये देते हुए विजिलेंस की टीम ने दोनों को रंगें हाथों गिरफ्तार करके चेयरपर्सन सीमा कश्यप के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। विजिलेंस के अधिकारियों का कहना था कि सीमा कश्यप की गिरफ्तारी के लिए विभाग से अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन

इसी बीच शुक्रवार को जारी आदेशों में चेयरपर्सन सीमा कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। ईओ बलबीर सिंह ने बताया कि विभाग के आदेश आए हैं कि विजिलेंस में दर्ज एफआईआर के चलते चेयरपर्सन को निलंबित किया गया है। आगे चेयरमैन का कार्यभार किसे सौंपा जाएगा? इस सवाल के जवाब में ईओ ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार ही चेयरमैन के लिए कार्यकारी प्रभार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed