फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Schools got desolated

स्कूलों की वीरानी हुई दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Schools got desolated
इंद्री। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। ऐसे में लॉकडाउन के कारण वीरान हुए स्कूल एक बार फिर चहक उठे। बच्चों के आने से स्कूलों में चहल-पहल दिखाई दी। विद्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया गया। इसके बाद सभी बच्चों के हैंड सैनिटाइज करवाने के बाद उन्हें सामाजिक दूरी के साथ कक्षा में बैठाया गया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ का कहना है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें तो महामारी से बचा जा सकता है। स्कूल में इंचार्ज सरला देवी, एबीआरसी शैलजा, शिक्षिका पूनम और वेद कुमार, सुधीर कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार और रणधीर सिंह ड्यूटी पर रहे। एबीआरसी शैलजा ने कहा कि किसी भी बच्चे को क्लास रूम के अलावा कहीं भी नहीं जाने दिया। कक्षा के बाद बच्चों को सीधा घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ढाई माह देरी से शुरू हुआ सत्र
विद्यालय में आए अमन, अभी, राहुल और वंश ने बताया कि स्कूलों में नया शिक्षा सत्र हर वर्ष अप्रैल से शुरू होता था परंतु अबकी बार नया सत्र जून से शुरू हुआ है। हालांकि बच्चे घर पर रहकर ही ऑनलाइन पढ़ाई जरूर कर रहे थे। अब स्कूल भी आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्कूल
विद्यालय इंचार्ज सरला देवी का कहना है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय में कक्षाएं लगाई जा रही है। सरकार के निर्देश पर 23 जुलाई से छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक की ऑफ लाइन कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed