{"_id":"61db4eef275c916647556511","slug":"child-scientists-told-solutions-to-practical-problems-karnal-news-knl95544890","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने व्यावहारिक समस्याओं का समाधान बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने व्यावहारिक समस्याओं का समाधान बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विज्ञान मंच की ओर से दो दिवसीय ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने अपने विषय से संबंधित सरल व व्यवहारिक समस्याओं को पहचानकर वैज्ञानिक विधि से उसके समाधान सुझाए। पहले चरण में चयनित 97 टीमों ने इस वर्ष के मुख्य विषय ‘सतत जीवन के लिए विज्ञान’ के उप विषय पर रचनात्मक एवं अभिनव प्रोजेक्ट की प्रस्तुति दी। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के लिए 16 टीमों का चयन किया गया है। ये टीमें एक से पांच फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय आयोजन में शामिल होंगी।
चयनित टीमों में ग्रामीण वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडेलवाल (गुरुग्राम) से हिमांशी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैनी कुंगर (भिवानी) से रोहित, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद (पलवल) से सोनिया शामिल है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पडेरी (नूंह) से शकील व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा (कुरुक्षेत्र) से खुशी शामिल हैं। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाटल (पलवल) से निखिल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजाबाद (सिरसा) से खुशी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नामुंडा (पानीपत) से ज्योति शामिल हैं।
शहरी वरिष्ठ वर्ग में डीपीएस सेक्टर सात (करनाल) से भूमि, डीएवीएमपी सेक्टर 15 (सोनीपत) से धरवी, विसडम स्कूल (कुरुक्षेत्र) से धरवी शर्मा, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सिरसा) से बिंदु, इंड्स पब्लिक स्कूल पिल्लूखेड़ा (जींद) से केशव और शहरी कनिष्ठ वर्ग में डीपीएस (पानीपत रिफाइनरी) से मिसी मलिक, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल (करनाल) से धुविका व डीएवीएमपी सेक्टर 15 (सोनीपत) से हिमांक अरोड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
शिक्षाविद् डॉ. पवन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं तकनीक संचार परिषद विज्ञान एवं तकनीक विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. नीना, रेखा कौशिक, अभिलाषा गौड़, अजमेर चौहान, डॉ. कृष्ण शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मुकेश यादव व अंजली राय शामिल रहे। राज्य संयोजक कृष्ण वत्स व सतबीर नागल ने कार्यक्रम का संचालन किया।