फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   child died in a road accident

सड़क पार कर रहे 9 वर्षीय बच्चे की कार की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
child died in a road accident
वार्ड एक के पास सड़क पार कर रहे 9 साल के बच्चे को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता विक्रम निवासी वार्ड 1 असंध ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे उसका 9 वर्षीय बेटा गोल्डी फायर स्टेशन के पास नाई की दुकान की तरफ सड़क पार कर रहा था। तभी जीवन चानन कॉलेज की ओर से आए तेज रफ्तार कार चालक ने बेटे को टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता विक्रम ने बताया कि गोल्डी चौथी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed