फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chhath Mahaparva: Today devotees will offer prayers to the setting sun, ghats ready

छठ महापर्व : आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, घाट तैयार

Mon, 27 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparva: Today devotees will offer prayers to the setting sun, ghats ready
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सूर्योपासना का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। पर्व शुरू होने के दूसरे दिन जिलाभर में श्रद्धालुओं ने खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। घरों में महिलाओं ने खरना में रोटी व खीर का प्रसाद बनाया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद इसे आस-पड़ोस के लोगों को वितरित भी किया। महिलाओं ने मिलकर छठ मइया के गीत गाए। पर्व के तीसरे दिन सोमवार को उपवास रखने वाले श्रद्धालु परिवार सहित शाम को विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।


टोकरी, फल-सब्जी खरीदने के लिए दिखी भीड़
शहर में पूरे दिन छठ महापर्व पर टोकरी और फल, सब्जी समेत अन्य सामान खरीदने के लिए भीड़ रही। लोगों ने 500 से 1000 रुपये तक की टोकरियां खरीदीं जिनमें अलग-अलग तरह के 11 फल रखे हैं। इस दौरान दुकानदारों में भी उत्साह देखा गया। उनका कहना था कि छठ महा पर्व की शुरुआत के बाद अच्छा कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed