फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chhath festival begins with Nahay Khay, Kharna will be held today

Karnal News: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, आज होगा खरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with Nahay Khay, Kharna will be held today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। छठ पर्व की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ हो गया है। श्रद्धालुओं ने बिना प्याज, लहसुन के लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल का भोग लगाकर भोजन किया। बाजार में पूजन सामग्री, सिंघाड़ा, नींबू और गन्ने सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीद बढ़ गई है। श्रद्धालु उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। बाजार में पूरी रौनक दिखाई दे रही है।

चार दिवसीय महापर्व को लेकर व्रतियों में भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को खरना होगा, जिसमें शाम के समय व्रती छठी मैया को गुड़ की खीर और रोटी का भोग लगाकर स्वयं भी वहीं प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होगा। सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर किनारे मेले जैसा माहौल रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य को संध्या अर्घ्य देने पहुंचेंगे। यहां श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय संस्था द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर संस्था की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


50 रुपये प्रति किलो में बिका घीया
छठ पर्व के पहले दिन व्रतधारी लौकी की सब्जी प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। घीये की डिमांड बढ़ने से मार्केट में घीये के दामों में भी काफी उछाल आया है। अन्य दिनों में 20 रुपये प्रति किलो में बिकने वाला घीया शुक्रवार और शनिवार को 50 रुपये किलो तक बिका। सब्जी विक्रेता सुनील और हरीश ने बताया कि इस पर्व से एक दिन पहले काफी लोग घीया की खरीददारी करने आते हैं। नई सब्जी मंडी भी शहर से काफी दूर है। कुछ इसलिए भी शहर में लगने वाली दुकानों पर घीये के दाम अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed